कोल्हापुर में हिंसा के बाद 36 लोग गिरफ्तार, शहर में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस की कार्रवाई जारी है। जहां पर पुलिस ने कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। और उनमें से 2 नाबालिग हैं। हाल की घटना को लेकर कोई अफवाह नहीं फैली, इसके लिए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। और धारा 144 भी लागू कर दी है।

  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 6 जून को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया। दूसरे दिन कुछ स्थानीय लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर डाला था। इसके बाद आस-पास के क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक संगठन प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर गए। इस प्रदर्शन के दौरान किसी ने भीड़ पर पथराव कर दिया, और इस पथराव के बाद स्थिति बिगड़ गई और इलाके में हिंसा फैल गई।
  • महाराष्ट्र में क्यों भड़की हिंसा?

  • महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में भी प्रदर्शन के बाद जब लोग अपने घरों में वापस जा रहे थे। तब कथित तौर पर उन पर असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई। अहमदनगर जिले के एसपी ने बताया कि कोल्हापुर में भी ऐसी ही घटना हुई थी। जिसके प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ इस कोण को लेकर भी हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा की संभावना के मद्देनजर रिजर्व पुलिस बल की भी मांग है।
  • पुलिस अधिकारियों ने कहा, 19 जून तक इस मामले को रोक दिया गया है। और हमने यहां पर पांच या उससे अधिक लोगों के ऐक्षिता होने पर भी प्रतिंबध लगा दिया है।
  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस ने टिट्वर पर कहा कि महाराष्ट्र में अचानक कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादे पैदा हो गई है। जो औरंगजेब का फोटो दिखाते हैं, औरंगजेब का स्टेटस रखते हैं। इसके कारण समाज में एक दुर्भावना पैदा हो रही, तनाव भी निर्माण हो रहा है। सवाल यह उठता है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादे कहां से पैदा हो गई? इसके पीछे कौन है? इसका असली मालिक कौन है? यह हम ढूंढ के निकालेंगे। महाराष्ट्र की कानून और व्यवस्था खराब हो और महाराष्ट्र का नाम खराब हो यह जानबूझकर करने की कोशिश कौन कर रहा है। यह भी हम ढूंढ के निकालेंगे। लेकिन मेरा इतना ही निवेदन है। कोल्हापूर में परिस्थिति पूर्ण नियंत्रण में है। कोई भी कानून को हाथ में न ले, यह मेरा सबसे निवेदन है।