पूर्व सांसद और चार बार के विधायक रहे सपा नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा है। उन्होंने भाजपा ने जिस समाज के व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उस समाज की बुनियादी समस्याओं का समाधान करें। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से जो वायदे किए थे। उन वायदे को ध्वस्त कर दिया।
एक भी वायदे पूरे नहीं किए। फसलों की एमएसपी का रेट देने से इंकार कर दिया है। जाटों के बच्चे जो आर्मी में जाते हैं। अग्निपथ स्कीम ला कर के युवाओं के भविष्य को समाप्त कर दिया है। चौधरी बिजेन्द्र सिंह पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं में गिने जाते है। भूपेन्द्र हुड्डा से नजदीकी सम्बंध है। कांग्रेस से सांसद और विधायक रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी में बड़े जाट नेता के रुप में जाने जाते है।
उन्होंने बताया कि कभी जाट समाज के लोग भारत सरकार में ओबीसी श्रेणी में आता था। उसको भाजपा ने समाप्त कर दिया। अगर सरकार में नैतिकता है तो बुनियादी सवालों को पूरा करें। जाट समाज को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के लिए पार्लियामेंट में बिल लाएं। इसके साथ ही अग्निपथ स्कीम को समाप्त किया जाए। किसानों के आंदोलन की जो मांग थी। उसे पूरा किया जाएं, किसानों को फसलों का एमएसपी रेट दिया जाए। भाजपा केवल लालीपॉप देकर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भ्रमित कर रही है।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह चौधरी सीधे और भले व्यक्ति हैं। आरएसएस से जुड़े हैं। राजनैतिक संघर्ष का लंबा इतिहास नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी की जमीन खिसक रही है। तभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुमराह करने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कहा कि आजाद साहब बड़े और अनुभवी नेता हैं। जब किसी को अपमान महसूस होता है तो वह कदम स्वयं उठाता है।
मतदाता जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी
सिकंदराराऊ/हाथरस। राष्ट्रीय मतदाता दिवस - 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का...
मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुई कार्यकारी परिषद बैठक
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की 37 वीं बैठक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता...
मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल एंड पर्फोमिंग आर्ट में राष्ट्रीय सेवा योजना के...