रविवार, सितम्बर 8, 2024
होममनोरंजनThe Kerala Story के Support में उतरीं Smriti Irani

The Kerala Story के Support में उतरीं Smriti Irani

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म The Kerala Story release हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने हाल ही में The Kerala Story देखी है, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

पांच मई को दिग्गज फिल्म maker सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म The Kerala Story release हो चुकी है। पूरे देश में यह फिल्म hot topic बना हुआ है। release से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बहस हुई थी। वहीं, अब जब the kerala story को release कर दिया गया है, तब इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा response मिल रहा है। वहीं, देश के कई राज्यों में the kerala story को ban भी कर दिया गया है। फिल्म को लेकर कई तरह की राजनीति भी हो रही है। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री Smriti Irani इस फिल्म के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है।

 

केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने देखी फिल्म 

दरअसल, Smriti Irani ने हाल ही में the kerala story देखी है, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक party  इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो आतंकवादियों के साथ खड़े हैं। एक मां होने के नाते यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं। ऐसे राजनीतिक दल जो अपने देश के नागरिकों से अत्याचार को भुला दें वो लोग ऐसी आतंकी साजिशों के साथ खड़े हुए माने जा सकते हैं।

 

फिल्म को लेकर Smriti Irani ने जाहिर की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री the kerala story  देखने के लिए दिल्ली के चाणक्यापुरी के theater में पहुंची थी। फिल्म देखने के बाद का उनका एक video twitter पर viral हो रहा है, जिसमें वो फिल्म को लेकर अपना reaction देती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। देश के कई राज्यों में फिल्म को tax free कर दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म को कई राज्यों में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।  the kerala story  को  तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है।

 

Box office पर The Kerala Story की शानदार कमाई

विवादों के बीच the kerala story  box office पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदा शर्मा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अपनी बेहतरीन acting से अभिनेत्री काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments