रविवार, सितम्बर 8, 2024
होममनोरंजनSuraj Pancholi को मिली राहत, मां Zarina Wahab खुशी के मारे फूली...

Suraj Pancholi को मिली राहत, मां Zarina Wahab खुशी के मारे फूली नहीं समा रही

Suraj Pancholi की मां अभिनेत्री Zarina Wahab ने jia khan suicide मामले में विशेष CBI अदालत द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी से कोई अपेक्षा नहीं है और वह भगवान में विश्वास रखती है। शुक्रवार को विशेष CBI की अदालत ने Suraj Pancholi को jia khan को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

 

Suraj Pancholi की मां Zarina Wahab खुशी के मारे फूली नहीं समा रही है

गौरतलब है कि jia khan 2013 में अपने घर में मृत पाई गई थी। Suraj Pancholi की मां Zarina Wahab कोर्ट के निर्णय से खुशी के मारे फूली नहीं समा रही है और वह लगातार भगवान का आभार जता रही है। उनका मानना है कि सच सभी के सामने आया है।

 

Zarina Wahab कहती हैं, ‘भगवान के घर देर है अंधेर नहीं’

इस बारे में बताते हुए Zarina Wahab कहती हैं, ‘कहते हैं ना कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। यह उसका प्रमाण है। 10 वर्ष हो गए लेकिन भगवान ने हमें राहत दी है। मुझे सिर्फ ऊपर वाले पर ही भरोसा था।’ वहीं, jia khan  की मां Rabia Khan ने कहा है कि वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगी।

 

 Zarina Wahab  ने Rabia Khan के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

Zarina Wahab  से Rabia Khan के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई, तब उन्होंने कहा, ‘उसको मैंने अल्लाह के हवाले कर दिया है और वही जवाब देगा। मैं उसे कुछ नहीं कहना चाहती। भगवान हमेशा न्याय करता है। उन्होंने इस समय भी किया। जो राबिया के साथ करना है, वह अल्लाह करेगा अगर वह लड़ाई जारी रखना चाहती है तो करें। उसे सच पता है। मालूम होने के बाद भी वह ऐसा कर रही है तो यह उसका personal मामला है। मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है।’

 

jia khan suicide मामले में कोर्ट ने Suraj Pancholi को बरी कर दिया है

गौरतलब है कि CBI ने अपनी जांच में jia khan के suicide note को आधार बनाकर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में Suraj Pancholi पर केस चलाया था। हालांकि, सबूतों के अभाव में अब कोर्ट ने Suraj Pancholi को बरी कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments