शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमब्रजपीएसी को मिले 207 जवान, देश सेवा की ली शपथ

पीएसी को मिले 207 जवान, देश सेवा की ली शपथ

आगरा में अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने वाले 207 रंगरूट सिपाही बन गए हैं। आगरा पुलिस लाइन में इन जवानों का प्रशिक्षण आज पूरा हो गया हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में विभागिय अधिकारियों द्वारा पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन कराया गया। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। उन्होंने सिपाहियों को देश सेवा करने की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।
एडीजी राजीव कृष्ण ने जवानों से कहा कि वे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस नए दौर में आपको रोजाना नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को हथियार चलाना व साइबर क्राइम से कैसे निपटा जाए इसकी भी जानकारी दी गई है। आप सभी का कानून व्यवस्था को बनाए रखना आप सभी जवानों की जिम्मेदारी है। नए जवानों को लखनऊ, रायबरेली, झांसी और इटावा पीएसी में नियुक्ति दी गई है।
पुलिस लाइन में मंगलवार को जवानों ने पासिंग आउट परेड की। पासिंग आउट परेड में एडीजी जोन के साथ एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में जवानों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके को काफी महत्वपूर्ण बताया। अपने बच्चों से यही कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करें।

RELATED ARTICLES

2 टिप्पणी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments