बुधवार, जुलाई 3, 2024
होमअलीगढ़33वें जिलाधिकारी के रूप में नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कार्यभार ग्रहण...

33वें जिलाधिकारी के रूप में नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

हाथरस 26 जून, 2024 ।  भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच के नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जनपद में 33वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता को पूर्ण करने के साथ ही दस्तावेजों का मिलान किया।

जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार के कलेक्ट्रेट आगमन पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया।

नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सचिव एवं सहारनपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात रहें हैवह मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं। आई0आई0टी0 कानपुर से इंजीनियरिंग की उपाधि हासिल की है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनरायण, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर/सासनी/सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, ई0डी0एम0, दिनेश शर्मा, प्रशान्त शर्मा, प्रेेम नारायण, अतुल जैन, रूस्तम सिंह यादव, अजय गुप्ता, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments