शुक्रवार, जुलाई 5, 2024
होमब्रजSikandraRao/Hasayanश्रीमद् भागवत महापुराण कथा से पूर्व चामुंडा माता मंदिर से निकली कलश...

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से पूर्व चामुंडा माता मंदिर से निकली कलश यात्रा

– जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

सिकंदराराऊ /हाथरस ।
नगर के सुविख्यात सिद्धपीठ मां पथवारी बृजेश्वरी माता मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की पूर्व बेला चामुंडा माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गय।

आचार्य शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित के पावन सानिध्य में आचार्य शिवकुमार शास्त्री विनय मिश्रा विष्णु दीक्षित आदि विद्वानों द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान की गोपाल सहस्त्रनाम वासुदेव स्तोत्रतम मत्रों के साथ पूजा अर्चना की गयी एवं व्यासपीठ भगवताचार्य पंडित श्री सुभाष चंद्र दीक्षित का परीक्षित धर्मेंद्र शर्मा अधिवक्ता एवं समाजसेवी चेतन शर्मा पूजा अर्चना आरती उतारकर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान अभिनंदन किया कलश यात्रा में पीतवस्त्र धारी महिलाएं सर पर कलश धारण किए हुए हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी कलश यात्रा पुरानी तहसील रोड,लाल का नगला कासगंज रोड होते हुए पथवारी माता मंदिर पर पहुंची, जहां मां ब्रजेश्वरी की सामूहिक महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली उन्नति देवीय आपदा से रक्षा करने की कामना प्रार्थना की गई।
कलश यात्रा में बृज बिहारी कौशिक, बबलू सिसोदिया चंद्रेश मास्टर, रामचंद्र बाजपेई, जगदीश कश्यप, दीपक शर्मा, संजीव पंडित, राकेश यादव, राजेश शर्मा, सुनील गुप्ता, शालू ,पारुल, निधि, शालिनी, नीरू, रजनी देवी, मनजीत गुप्ता,कन्हैया शर्मा, उमेश तिलकधारी, मंजू शर्मा, भावना शर्मा, मीरा महेश्वरी, ममता शर्मा, नीतू शर्मा, रंजन पुंढीर, वैष्णवी शर्मा, खुशी गुप्ता, शशि यादव, आरती ठाकुर,सरिता देवी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments