अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी दिवस मनाया
शहर के गणमान्य व्यापारियों, पत्रकार बंधुओं के साथ ही राजनैतिक पदाधिकारियों को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया
सिकन्दराराऊ (ब्रजांचल ब्यूरो) । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहर के गणमान्य बरिष्ठ ११ व्यापारियों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ ही राजनैतिक पदाधिकारियों का पटका पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया।





नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी ही देश की अर्थ व्यवस्था का पोषक है, लेकिन सरकारें आज सभी वर्गों का ध्यान रखती है लेकिन व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा उपेक्षित है।

भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम अपनी सरकार के सामने व्यापारियों की समस्याओं को रखेंगे और उनका समाधान भी करायेंगे ।


जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान एवं जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष हसीन खान, महामन्त्री प्रवीण वार्ष्णेय ने भी सम्बोधित किया ।
समारोह में केदार बाबू वार्ष्णेय, किशन कुमार, वकील अहमद, ब्रजेश चोहान, संजीव महेश्वरी, राजेंद्र अग्रवाल, सतेंद्र मोहन वार्ष्णेय, शिव कुमार वार्ष्णेय, अच्छन अन्सारी, नीतू जैन, व पत्रकारों को भी पटका पहना एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष नवेद , विधानसभा अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, अहमद खान, जिला अध्यक्ष महिला विंग मीरा माहेश्वरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चोहान, कमलेश शर्मा नगर महामन्त्री प्रवीण वार्ष्णेय डौबी भाई, कोषाध्यक्ष इरफ़ान सैफी, संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी, उपाध्यक्ष रिंकू वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, राजीव, पंकज, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, हसीन खान, विपिन लाल, ब्रजमोहन गुप्ता, प्रिन्स गुप्ता, इशहाक सुनार सहित दर्जनों व्यापारी भाई उपस्थित थे।