रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमराजनीतियोगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, तीन महीने में 18 सेफ सिटी वाला...

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, तीन महीने में 18 सेफ सिटी वाला देश का पहला राज्य होगा यूपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने राज्य के सभी 17 नगर निगमों और नोएडा को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने के अंदर उत्तर प्रदेश 18 सेफ सिटी वाला देश का पहला राज्य होगा।आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने गृहविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश में सेफ सिटी परियोजना के कार्यक्रम का जायजा लिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्त्ता ने बताया है कि आदित्यनाथ ने पहले चरण में राज्य के सभी 17 नगर निगमों और गौतमबुद्ध नगर को सेफ सिटी के रूप विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने के अंदर काम पूरा हो जाना चाहिए।

मुख्य सचिव करें समीक्षा

 सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के कार्य के दौरान संबंधित विभाग को दी गई जिम्मेदारी तय किए गए समय के साथ पूरा हो जाना चाहिए। और मुख्य सचिव इसकी समीक्षा करें। इसके साथ उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश  दिया कि इस परियोजना के दूसरे चरण में 57 जनपद मुख्यालयों की नगरपालिकाओं और तीसरे चरण में 143 नगरपालिकाओं को सेफ सिटी परियोजनाओं में जोड़ा जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि सभी नगरों के प्रवेश द्वार पर सेफ सिटी के बोर्ड लगाकर इसकी विशिष्ट ब्रांडिंग भी की जानी चाहिए।

 योगी ने कहा कि सेफ सिटी महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आधुनिक नियंत्रण कक्ष, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला पुलिस थानों में परामर्शदताओं के लिए सहायता डेस्क, बसों में पैनिक बटन और अन्य सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। इसके साथ इस परियोजना के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त्त वातावरण बनाने की मुहिम को आवश्यक तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे ऐसे विभागे को जोड़ा जाए, जिसके द्वारा महिला, बच्चों बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के हित में कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है।

  

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments