रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमधर्ममलमास के महीना में श्री हरि की कृपा पाने के लिए करें...

मलमास के महीना में श्री हरि की कृपा पाने के लिए करें ये पांच उपाय

मलमास का महीना शुरू हो चुका है। हिन्दू ग्रंथों के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। मलमास के महीने में कुछ ऐसा उपाय जिससे करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से,

आपको बता दें कि मलमास का महीना आज मंगलवार यानी 18 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है। और मलमास का यह महीना 16 अगस्त 2023 तक रहेगा। मलमास महीने को अधिकमास भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथो के अनुसार मलमास का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। क्योंकि मलमास के इस महीने के दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु मलमास के इस महीने में योग निद्रा में रहते हैं,  लेकिन फिर भी उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। मलमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. और धन-धान्य की कमी नही होती है।

मलमास के महीने में क्यों नहीं करना चाहिए शुभ कार्य?

हिन्दू ग्रंथो के आधार पर, धनु मास और मीन मास इन दो माह के सम्मेलन को मलमास का महीना कहा जाता है। इन दो महीनों में मांगलिक कार्यों को नहीं करना चाहिए। इस माह के दौरान जैसे विवाह, गृह प्रवेश, वास्तु पूजा आदि शुभ काम नहीं किए जाते हैं। मलमास माह के दौरान दान-पुण्य करना चाहिए, मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से देवों की कृपा बनी रहती है और घर में सुख संवृध्दि बनी रहती है।

मलमास के महीने में करें ये उपाय

आज हम आपको मलमास के महीने में किए जाने वाले उन पांच उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से जिंदगी में आने वाले सभी प्रकार के दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं,

भगवान विष्णु की करें पूजा आराधना

 मलमास का महीना भगवान विष्णु का होता है। इस दौरान रोजाना भगवान हरि की पूजा-आराधना और उनके मंत्रों का जाप करें. इसके साथ भगवान हरि के नाम का हवन करना काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं लेकिन आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

मनोकामनाएं पूरी करने के लिए उपाय

मलमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना भी काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इस महीने में हर रोज पानी में दूध मिलाकर तुलसी माता को अर्घ्य देने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मोक्ष प्राप्ति के लिए

मलमास के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में खुशियां आती है। साथ ही मलमास के महीने में ब्रजभूमि की यात्रा करना काफी शुभ माना जाता है। इस दौरान ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए

 इस पूरे महीने में भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करना चाहिए। तुलसी भागवान विष्णु को अति प्रिय है, और तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा को अधूरा माना जाता है।  ऐसा माना जाता है कि तुलसी की पूजा के बाद तुलसी की मिट्टी का तिलक लगाएं। ऐसा रोजाना करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

श्री हरि के इन नामों का करें जाप

विष्णु, नारायण,  कृष्ण, गोविन्द, दामोदर, ह्रषीकेश, केशव, माधव, जनार्दन, गरूडध्वज, पीताम्बर, अच्युत, उपेन्द्र, चक्रपाणि, चतुर्भुज, पद्यनाभ, मधुरिपु, वासुदेव, त्रिविक्रम, देवकीनन्दन, श्रीपति, पुरूषोत्तम, वनमाली, विश्वम्भर, पुण्डरीकाक्ष, वैकुण्ठ, दैत्यारि इत्यादि नामों का जाप करें।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments