रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमराजनीतिममता बनर्जी को क्या इस बार लोकसभा चुनाव में जनता से झटका...

ममता बनर्जी को क्या इस बार लोकसभा चुनाव में जनता से झटका मिलेगा?

लोकसभा चुनाव 2024  की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरु कर दी है। सूत्रों ने बताया है कि  NDA की गठबंधन का मुकाबला करने के लिए विपक्ष इस बार नए फॉर्मूले के तहत इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में होगा। कई विपक्षी दलों के एक साथ आने से मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसी बीच अलग-अलग सर्वे में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक सर्वे टाइम्स नाऊ इटीजी ने इसी महीने किया था।

सूत्रों के अनुसार इस सर्वे में लोगों से कई सवाल पूछे गए थे। जिसमें से एक सवाल था कि कौन ममता बनर्जी के गढ़ यानी पश्चिम बंगाल की 40 लोकसभा सीटों पर बाजी मारेगा। इस सवाल के जवाब में जनता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सर्वे के

मुताबिक 2019 के प्रदर्शन को दोहराती हुई दिख सकती है। उसे 18 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं ममता की टीएमसी को 20 से 22 सीटें मिल सकती हैं। 

पूरे देश में इस बार कौन बाजी मारेगा?

सर्वे से पता चला है कि NDA देशभर में 285 से 325 सीटें तक जीत सकती है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थी। तो वहीं पूरे NDA की बात करें तो उनके खाते में 353 सीटें आई थी।

बताया जा रहा है कि इस बार विपक्ष का गठबंधन 111 से 149 सीटें जीतने का उम्मीद है। जो पिछली बार से बेहतर है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटें ही मिली थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments