रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमकासगंजबड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

कासगंज (डा विनय शौनक)।

जनपद मुख्यालय के समीप वर्ती गांव किनावा में भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की अध्यक्षता में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में सपा नेता वजाहत शेरवानी मंझले अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा गांव भामों , इनायती ,चिलकनी कुइआ , किनावा में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधान शकील अहमद, बीडीसी सदस्य जैनुद्दीन , दिलशाद अहमद , अदनान अहमद , फिरोज सैफी , गुड्डू कुरैशी ,नसीम कुरैशी , इस्लाम अहमद ,इसरार अहमद , नासिर अहमद , गुड्डू पठान , परवेज अहमद , फहीम अहमद ,समसुद्दीन , सतीश यादव ,चोबसिह यादव , ओमकार यादव ,बच्चन यादव , विनोद यादव सहित लगभग १५०० सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी , डॉ खूब सिंह वर्मा , बौबी कश्यप , विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा , राजवीर भल्ला तथा मीडिया प्रभारी के के सक्सेना भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments