रविवार, सितम्बर 8, 2024
होमब्रजनवरात्रि के अन्तिम दिन घर-घर हुआ कन्याओं का पूजन

नवरात्रि के अन्तिम दिन घर-घर हुआ कन्याओं का पूजन

हाथरस (जिनेन्द्र जैन) /ब्रजांचल  ब्यूरो। 

जनपद  के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धाभाव से मां अम्बे के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासाना की गई। छोटी-छोटी कन्याओं का मॉ के रूप में सजाकर पूजन किया गया इससे पहले रात भर भक्तों ने दंडोती लगाई। भक्तों की सेवा करने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए। मंदिरों में माता रानी के विग्रह की अलौकिक सजावट के साथ दर्जनों भव्य डोले शहर में निकाले गए। डोला में मइया की स्थापना कर शहर का भ्रमण कराया गया।

मंदिरों पर सुबह से लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई प्रमुख मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों को मातारानी के दर्शन हेतु घण्टों इंतजार करना पड़ा। भक्त पिछले नौ दिनों से नवमी का इंतजार कर रहे थे।

भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर उपवास खोला। नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की गई। युवक सभी आस्था की लाइन में लगे थे। शहर के शीतला माता मंदिर व बौहरे वाली देवी मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ थी। सुबह से ही मंदिरों में आस्था सैलाब उमड़ने लगा। देवी मंदिरों पर शाम होते ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। मइया की आराधना की जाने लगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments