सिकन्दराराऊ (ब्रजांचल ब्यूरो )।
जाटव समाज के सैकड़ों लोंगों को अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैया की उपस्थिति मेें हसायन मंडल के शाहबाजपुर मेें एक कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गयी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जारहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जी जान से जुटे हुये हैं इसी कड़ी में ं सी, ग्रेड के बूथ नं0 282 शाहबाजपुर हसायन मंडल पर भाजपा की सदस्यता कराई। दर्जनों जाटव समाज के लोगों ने 8980808080 पर मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामवीर सिंह भैयाजी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0 जाति0मोर्चा भाजपा उ0प्र0 थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित कुमार रानू प्रधान जी सत्यपाल दिवाकर, चरन सिंह दरोगा, पारस अम्बेडकर ,सियाराम, केहरी सिंह, ओम प्रकाश, नेत्रपाल सिंह, गौतम सिह संजय कुमार, जोधपाल सिंह, वीरपाल सिंह, विवेक कुमार आदि सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
