मंगलवार, अक्टूबर 15, 2024
होमब्रजजनपद न्यायालय में दिया आग से बचाव हेतु अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण

जनपद न्यायालय में दिया आग से बचाव हेतु अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण

हाथरस। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, हाथरस, सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय, हाथरस के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारियों के सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर, हाथरस में आग से बचाव हेतु अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग किये जाने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में किया गया, जिसमें जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को किसी आपतकालीन स्थिति में आग से बचाव हेतु स्थापित किये गये अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग किये जाने हेतु मुख्य अग्निशमन अधिकारी, राजकुमार वाजपेयी, दीपक कुमार, एलएफएम, उदय प्रताप सिंह, द्वारा सभी को आग से बचाव के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश, महेन्द्र श्रीवास्तव, रामप्रताप सिंह, हर्ष अग्रवाल, विजय कुमार, महेन्द्र कुमार रावत, प्रशान्त कुमार, सिविल जज(व.प्र.), जयहिन्द कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुन्नालाल, अपर सिविल जज(व.प्र.) दीपकनाथ सरस्वती, सिविल जज(व.प्र.) अपर सिविल जज (क.प्र.) अनिष्का चौधरी, सिविल जज(क.प्र.), एफटीसी-प्रथम, शिवजी, यादव अपर सिविल जज(क.प्र.) शिव कुमार यादव एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारीगण फायर मैन, लोकेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, भगवत स्वरूप, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments