सिकन्दराराऊ (सजल पंडित/ब्रजांचल ब्यूरो) :

नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अधिसासी अधिकारी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका के जे0ई दीपक सिंह को नम आंखों से विदाई दी गयी।
इस अवसर पर पालिका के सभासद व कर्मचारियों ने जे0ई0 दीपक सिंह को फूल माला पहनाकर उनको स्म्रति चिन्ह भेंट किया।

अधिशासी अधिकारी डा0 बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थान्तरण एक सतत प्रकिया होती है जिससे हर अधिकारी को इससे गुजरना पड़ता है। एक अच्छे इंसान होने के साथ ही दीपक सिंह कर्तव्य के प्रति सदा सजग रहे तथा पालिका के हित में सदा लगे रहे हर जिम्मेदारी का पालन पूरी निष्ठा के साथ किया। इनकी कमी सभी को खलेगी परन्तु सरकारी कर्मचारी को जहाँ जिम्मेदारी दी जाती है वहाँ उसको जाना ही होता है।

समारोह को संबोधित करते हुए संचालन कर रहे बड़े बाबू कपिल कुमार सिंह ने जे0ई0 दीपक सिंह के सहयोग की सराहना करते हुये कहा एसे योग्य अधिकारियों के साथ कार्य करना गर्व की बात है।
जे0ई0 दीपक सिंह ने कहा कि कार्यकाल के दौरान जो लोगों ने हमे प्यार व स्नेह दिया है में उसको भूल नही सकता हूँ। तथा यहाँ आप सभी सभासद व कर्मचारियो व साथियों का भरपूर सहयोग हमें मिला। जे0ई0 दीपक सिंह का तबादला जलकल विभाग नगर निगम प्रयागराज मैं हुआ है।

समारोह में समस्त सभासद कर्मचारी व उनके शुभचिन्तक उपस्थित रहे।
