पुरदिलनगर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लेग मार्च

सिकंदराराऊ/पुरदिलनगर : आगामी त्यौहार को ध्यान मैं रखते हुए कस्वा पुरदिलनगर मैं  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में  पुलिस बल एवं सिकंदराराऊ  तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ  फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगो से आगामी त्यौहारो को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने संयुक्त रुप से आगामी त्यौहार रामनवमी, दशहरा/विजयदशमी, वाल्मीकि जयन्ती, धनतेरस/दीपावली/गोवर्धन पूजा आदि त्यौहारो के दौरान जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ नगर पंचायत क्षेत्र पुरदिलनगर के महेश्वरी मंदिर से अंबेडकर तिराहा, स्टेट बैंक, नगर पंचायत कार्यालय, कन्या इंटर कॉलेज से होते हुए जलेसर रोड तक के आलावा मुख्य बाजारों/प्रमुख स्थानों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र पुरदिल नगर के मुख्य बाजारों/प्रमुख स्थानों चौराहो में पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरदिलनगर क्षेत्र के मुख्य बाजारो/स्थानो पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ ही आगामी त्यौहारो को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की।