बुधवार, मई 8, 2024
होममनोरंजनजानिए OMG 2 ने बाॅक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

जानिए OMG 2 ने बाॅक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

अक्षय कुमार की सीक्वल फिल्म OMG 2 ने बाॅक्स ऑफिस पर पहले दिन ठीक ठाक कमाई की है। लेकिन इस फिल्म को लेकर जितनी उम्मीद थी, उतना कलेक्शन नहीं किया है। ऐसे में OMG 2 रिलीज के दूसरे दिन कितना कमा सकती है? आइए जानते हैं।

बता दें कि बीते शुक्रवार यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरो में दो बड़ी फिल्मों के मोस्ट अवेटेड सीक्वल रिलीज हुए थे। जिसमें सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने अपनी फिल्म गदर एक प्रेम कथा की रिलीज के 22 साल बाद थिएटर में दस्तक दी है। तो वहीं साल 2012 में अक्षय की हिट फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल OMG 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

साथ ही इन दो बड़े सीक्वल में जबरदस्त क्लैश देखने को मिला। जहां सनी देओल की गदर 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बाॅक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी, तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने भी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। अब अनुमान लगाया जा रहा हैं कि OMG 2 भी शनिवार को अच्छा कलेक्शन कर सकती है। 

OMG 2 रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर सकती है?

आपको बता दें कि साल 2012 में अक्षय कुमार की फिल्म OMG रिलीज हुई थी, जो अपनी दमदार स्टोरी के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। तो वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल OMG 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। लेकिन OMG के मुताबिक अक्षय की फिल्म OMG 2 की एडवांस बुकिंग धीमी देखने को मिला है। फिर भी OMG 2 ने नेशनल चेन्स में सॉलिड 73 हजार टिकट्स का आंकडा हासिल किया। साथ ही OMG 2 को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू भी मिला है। तो वहीं ऑडियंस ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है। इसके चलते OMG 2 ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया और इसकी कमाई 10. 26 करोड़ की हुई है। इसके साथ अब इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 रिलीज के दूसरे दिन 14 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सकती है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 24.26 करोड़ रुपये हो जाएगी। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं। लेकिन सटीक नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
बता दें कि OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने भी अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है। वह कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाते हैं। जो भगवान शिव की पूजा में लीन रहता है। साथ ही इस फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान शिव के दूत के तौर पर देखा गया है और यामी गौतम एक वकील की भूमिका निभा रही हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments